{"_id":"690524caa7fd92b2960e82cd","slug":"headmistress-accused-of-selling-ration-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-162975-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रधानाध्यापिका पर लगा राशन बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रधानाध्यापिका पर लगा राशन बेचने का आरोप
विज्ञापन
चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को छुट्टी के दिन जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका को ग्रामीणों ने स्कूल का राशन बेचते रंगेहाथ पकड़कर हंगामा किया। साथ ही इसको लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका विद्यालय का भंडार कक्ष खोलकर किसी व्यक्ति को चावल बेच रही थीं। इस दौरान दो युवक मोटरसाइकिल से बोरियां लेकर जा रहे थे, जिसे मेजपोश से ढककर रखा गया था। शक होने पर जब ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की, तो युवक धक्का-मुक्की कर भाग निकले, जिसमें धर्मेंद्र नामक एक युवक घायल हो गया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया और प्रधानाध्यापिका के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण धर्मेंद्र, करण, रामाशीष, गोलू, अंकुश, बादल, दुर्विजय व रामसजीवन सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। प्रधानाध्यापिका पर पहले भी विद्यालय की सामग्री बेचने और लापरवाही बरतने के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े जाने के बाद प्रधानाध्यापिका ने पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने इंकार कर दिया।
इस पूरे प्रकरण पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोष सिद्ध होने पर संबंधित प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।