फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Headache and joint pain snatching away peace

पोस्ट कोविड: सिर और जोडों का दर्द छीन रहा सुकून

Thu, 01 Jun 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Headache and joint pain snatching away peace
जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की भरमार, सिर में भारीपन से आती है नींद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना वायरस प्रभाव कम होने के बाद भी दर्द दे रहा है। पोस्ट कोविड सिंड्रोम के चलते कई मरीजों में कमजोरी, थकान, सिदर्द, जोड दर्द, नसों में सूजन, मांसपेसियों में दर्द की समस्या आई है। लंबे इलाज के बाद लोगों को इससे राहत मिल रही है। ऐसे में सेहत के साथ लापरवाही करना घातक हो सकता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि कई मरीजों में कोरोना संक्रमण होने के बाद एक महीने तक शरीर में अत्यंत कमजोरी, जोडों में दर्द, थकावट जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। कुछ मरीज सुनने की क्षमता कम होने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास ने बताया कि ओपीडी में जोडों में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां प्रतिदिन 15 से 20 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे है। इसमें युवाओं के जोडो में दर्द की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल फिजिशियन डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मरीजों में तनाव, कमजोरी और शरीर में रक्त संचार में आने वाली रूकावट की शिकायत आ रही है। युवाओं में भी हाई ब्लड प्रेसर के मरीज आ रहे हैं। मुजहना के मनोज ने बताया कि दो साल पहले कोरोना हुआ था। ठीक होने के बाद अब जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है। डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा का सेवन कर रहा हूं। बडहरा के सत्यवती देवी ने बताया कि कोरोना की चपेट में आने के बाद अब सिर दर्द की समस्या रहती है। डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा चल रही है।
विज्ञापन

-----------
यह है उपाय
योग, व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। भरपूर नींद लें, अधिक पानी का सेवन करें, अकेले न रहे, लोगों में घुल मिलकर रहे, नकारात्कमता को त्यागने के लिए अच्छी चीजें पढ़े। समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्स लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed