{"_id":"61feb9135cb2e90162535096","slug":"head-muharrir-committed-suicide-by-hanging-maharajganj-news-gkp426010345","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड मुहर्रिर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड मुहर्रिर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड मुहर्रिर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
फरेंदा। फरेंदा थाने में तैनात हेड मुहर्रिर केदारनाथ गौड़ का शव शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आरक्षी आवास में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली सलेमपुर देवरिया के पंडित हरैया गांव निवासी केदारनाथ गौड़ (50) फरेंदा कोतवाली में वर्ष 2017 से तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात में खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अपने आवास से बाहर नहीं निकले, तो एक पुलिसकर्मी खाना लेकर उनके आवास पर गया।
दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। पुलिसकर्मी ने पीछे खिड़की के रास्ते देखा तो छत की कुंडी से केदार नाथ का शव लटक रहा था। जिसकी सूचना उसने तत्काल प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा व सीओ सुनील दत्त मिश्रा को दी।
विज्ञापन
अधिकारियों की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। शव को नीचे उतार कर पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच का आदेश दिया गया है।
बीमारी का हवाला देकर रुके रहे फरेंदा में
फरेंदा। केदारनाथ गौड़ सदर कोतवाली में पिछले माह ट्रांसफर होने के बाद पुलिस अधीक्षक से आग्रह व बीमारी का हवाला देकर फरेंदा में तैनात रहे। सीओ ने बताया कि वह ब्लड प्रेशर व शुगर की बीमारी से परेशान थे। चार वर्ष से अधिक समय तक फरेंदा में उनकी तैनाती रही।