{"_id":"6ace984eea5e024cd60393d5","slug":"he-will-be-sent-to-america-with-the-help-of-the-embassy-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187085-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन का दूतावास ने भरा जुर्माना, कल होगा रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन का दूतावास ने भरा जुर्माना, कल होगा रिहा
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा के छतरी चौराहे से पकड़े गए अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन का जुर्माना अमेरिकी दूतावान की ओर से मंगलवार को सीजेएम न्यायालय में जमा कर दिया गया। जुर्माना जमा होने के बाद पुलिस ने 15 अक्तूबर को फेलेन को पुलिस लाइन लाने की तैयारी शुरू कर दी है। दूतावास की मदद से उसे अमेरिका भेजा जाएगा।
फरेंदा पुलिस ने 30 मई को ट्रेविस फेलेन को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। वह कैलिफोर्निया का निवासी है और 180 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। उसकी वीजा अवधि फरवरी 2026 में समाप्त हो चुकी थी, फिर भी वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वीजा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और जिला कारागार भेज दिया था।
मामले की सुनवाई सीजेएम अदालत में चल रही थी। आठ अक्तूबर को कोर्ट ने अमेरिकी दूतावास से फेलेन का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा था, जिसमें उसे क्लीन चिट मिली थी। इसके बाद 12 अक्तूबर को कोर्ट ने उसे जेल में बिताई अवधि को ही सजा माना और पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया था। फेलेन के अधिवक्ता सुभाष पासवान ने दूतावास के निर्देश पर मंगलवार को जुर्माना जमा किया।
विज्ञापन
फेलेन के अधिवक्ता सुभाष पासवान ने बताया कि दूतावास के निर्देश पर मंगलवार को न्यायालय में जुर्माना जमा कर दिया गया है। 15 को पुलिस उसे कारागार से पुलिस लाइन पहुंचाएगी। वहां से दूतावास उसे अमेरिका भेजने का बंदोबस्त करेगा। अधिवक्ता ने बताया कि जुर्माना जमा करने के लिए उन्हें दूतावास से कहा गया था।
बोले अधिकारी
अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन को 15 अक्तूबर को जेल से पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। अमेरिकी दूतावास की मदद से उसे अमेरिका भेजे जाने की व्यवस्था की जाएगी।
- वीके गौतम, कारागार अधीक्षक, महराजगंज