फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   He also appealed for assigning MGNREGA payment-related tasks to BC Sakhis and for providing them with laptops.

Maharajganj News: मांगों को लेकर बीसी सखियों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 15 Oct 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
He also appealed for assigning MGNREGA payment-related tasks to BC Sakhis and for providing them with laptops.
महराजगंज। बीसी सखियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय भुगतान, पहचान पत्र और पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष रिशा यादव ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से शासनादेशों का अनुपालन नहीं हो रहा है। इससे उन्हें कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं। शासन ने बीसी सखियों को चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय का आश्वासन दिया था। लेकिन कई सखियों को पूरा भुगतान नहीं मिला, कुछ का चार महीने का बकाया है। उन्होंने मनरेगा के भुगतान संबंधी कार्य बीसी सखियों से कराने और लैपटॉप उपलब्ध कराने की भी अपील की।
विज्ञापन

सखियों ने चेतावनी दी कि एक माह में मांगें पूरी न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अनु गौतम, रूपम झा, पूजा मौर्य, केशवंती, मंदाकिनी, पूनम, गुड़िया यादव, रिंकी, पार्वती, अनिता, ज्योति कुशवाहा, कृपा, आरती और उषा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed