{"_id":"66c91db0609823f66305eb54","slug":"haryana-candidate-caught-with-device-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129619-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डिवाइस के साथ हरियाणा का परीक्षार्थी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डिवाइस के साथ हरियाणा का परीक्षार्थी दबोचा
Sat, 24 Aug 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज गेट पर पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सिटिंग प्लान को देखते अभ्यर्थी।
महराजगंज। शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में डिवाइस लेकर अंदर जाने से पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने हरियाणा के एक परीक्षार्थी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पहले दिन 3248 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3040 ने छोड़ दी।
हरियाणा भिवानी निवासी योगेश दूसरी पाली में परीक्षा देने आया था। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में सुरक्षा कर्मी गेट पर एक-एक परीक्षार्थी की गहन जांच कर रहे थे। इस बीच योगेश के पास से एक डिवाइस बरामद हुई।
आरोपी छात्र को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ में जुट गई। पुलिस उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है। सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। उधर, शुक्रवार सुबह की पाली में जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज केंद्र पर सुरक्षा कर्मी कड़ी निगरानी में जुटे रहे। परीक्षा से जुडे़ अधिकारी केंद्रों पर निरीक्षण कर प्रत्येक हलचल के बारे में जानकारी ली। दूसरी तरफ परीक्षा से जुडे़ सभी अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वहीं परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा सभी केंद्रों पर जाकर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
पहले दिन कुल 6288 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने आना था। इसमें से प्रथम पाली में कुल अभ्यर्थी 3144 और द्वितीय पाली में-कुल अभ्यर्थी 3144 आने थे जिसमें से प्रथम पाली में कुल उपस्थित 1598 और अनुपस्थित 1546 रहे। वहीं दूसरी पाली में 1650 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि अनुपस्थित 1494 रहे।