{"_id":"66e1b5114892c568570ac988","slug":"harmful-for-nps-and-ops-employees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131086-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनपीएस और ओपीएस कर्मचारियों लिए हानिकारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनपीएस और ओपीएस कर्मचारियों लिए हानिकारक
Wed, 11 Sep 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 11 Sep 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में बुधवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच की एक दिवसीय कार्यशाला हुई, जिसमें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली और यूनिफाइड पेंशन सिस्टम का विरोध किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक और कर्मचारी एकजुट हैं। पुरानी पेंशन कर्मियों का अधिकार है, इसे लेकर रहेंगे। पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा अब जीवन-मरण का प्रश्न बन चुका है।
उन्होंने सरकार की ओर से लागू की गई नई पेंशन योजनाओं पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। ओपीएस के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होने की बात कही। उन्होंने संबोधन में कहा कि पिछले 10 वर्षों से कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यूपीएस को एक घातक योजना बताते हुए कहा कि इसमें कर्मचारियों के 10 प्रतिशत योगदान और सरकार के 18 प्रतिशत योगदान को प्राइवेट कंपनियों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मनोज कन्नौजिया ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर टीपी सिंह, शिव शरण सिंह, कृपा शंकर, सुदामा प्रसाद चौहान, धन प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. प्रभुनाथ गुप्ता, हरिश्चंद्र चौधरी, दिनेश यादव, सुनील प्रजापति, दधिबल मौर्य, जय प्रकाश मौर्य, मिथिलेश सिंह, संजय भारती, राम कृपाल, प्रकाश चंद्र मौजूद रहे।