फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Har-Har Mahadev echoed in the pagodas, devotees performed Jalabhishek

Maharajganj News: शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 19 Aug 2024 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Aug 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Har-Har Mahadev echoed in the pagodas, devotees performed Jalabhishek
महराजगंज। सावन महीने के अंतिम सोमवार को नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जलाभिषेक किया। बेलपत्र, फल, पुष्प आदि चढ़ाए और घर में सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


सोमवार भोर में चार बजे से ही शहर के सिंचाई काॅलोनी स्थित प्राचीन भोलेनाथ मंदिर, इटहिया में पंचमुखी शिव मंदिर, कटहरा के प्राचीन शिव मंदिर, नौतनवा में झारखंडी मंदिर, दोमुहाना घाट मंदिर, बेलहिया शिव मंदिर, बड़हरामीर के शिव मंदिर समेत सभी छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। हर-हर महादेव, बोल बम व ओम नम: शिवाय के जयघोष के बीच देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध इटहिया में पंचमुखी शिवमंदिर पर हजारों लोगों ने जलाभिषेक किया तथा परिसर में स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। भीड़ को देखते हुए प्रशासन के तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नौतनवा कस्बे में स्थित प्राचीन झारखंडी शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही उमड़नी शुरू हो गई। भगवानपुर के मदरी स्थान पर भी भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली कस्बे के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। नेपाल के बेलहिया स्थित शिव मंदिर, बहडिलवा, कांछी बाजार व बुटवल के सिद्ध बाबा स्थान पर भी जल चढ़ाने के लिए भीड़ उमड़ी। फरेंदा क्षेत्र के गोपालापुर शाह में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। प्रगटेश्वर नाथ में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक दिनभर हुआ। गेरुआ परिधान व बोल बम के नारों के साथ कांवरिया संघ नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिले के त्रिवेणी धाम पहुंचकर नारायणी नदी से जल लाकर सोमवार भोर में ही जलाभिषेक किया।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में लोगों ने पहुंच कर भगवान शिव को जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। लोगों का ऐसा मानना है कि सच्चे दिल से जो मन्नत मांगी जाती है। उसे भोले नाथ अवश्य पूर्ण करते हैं। घोड़हवां वन चौकी के पास प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास के महीने में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है।
महरी गांव के ग्राम प्रधान अशोक कुमार पासवान, पूर्व प्रधान अनिरुद्ध प्रसाद, अनूप कुमार त्रिपाठी, ज्ञानचंद यादव, महेंद्र यादव आदि लोगों ने बताया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के घोड़हवा, लुठहवा, सेखुआनी, बेलभार, मनिकौरा, शंकरपुर, तरैनी, सवनहवा, पिपरहिया,घोड़हिया, बभनी, परसामलिक, असुरैना, पेड़ारी, विशुनपुरा, अहिरौली, मरजादपुर आदि गांवों के लोग जलाभिषेक करने पहुंचे।


कटहरा शिव मंदिर पर लोगों ने रुद्राभिषेक कराया

प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। वहीं श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और रुद्राभिषेक कराया। शिवमंदिर परिसर में मेला लगा रहा। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed