फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Har-Har Mahadev echoed in pagodas, devotees gathered for Jalabhishek

Maharajganj News: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव, जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Tue, 01 Aug 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Har-Har Mahadev echoed in pagodas, devotees gathered for Jalabhishek
सिंचाई कालोनी स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ती महिलाएं।संवाद
पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया, कटहरा, बड़हरा, झारखंडी शिव मंदिर पर शिवभक्तों का दिनभर लगा रहा तांता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सावन महीने के चौथे सोमवार को नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जलाभिषेक किया। बेलपत्र, फल, पुष्प आदि चढ़ाया।
सोमवार भोर में चार बजे से ही शहर के सिंचाई काॅलोनी स्थित प्राचीन भोलेनाथ मंदिर, इटहिया में पंचमुखी शिव मंदिर, कटहरा के प्राचीन शिव मंदिर, नौतनवां में झारखंडी मंदिर, दोमुहाना घाट मंदिर, बेलहिया शिव मंदिर, बड़हरामीर के शिव मंदिर समेत सभी छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। हर-हर महादेव, बोल बम व ओम नम: शिवाय के जयघोष के बीच देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक किया। बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूर, पुष्प चढ़ाया। धूप-अगरबत्ती व चंदन की सुगंध से वातावरण महक उठा।
विज्ञापन

पूर्वाचल में मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध इटहिया में सोमवार को पंचमुखी शिवमंदिर पर हजारों लोगों ने जलाभिषेक किया तथा परिसर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। भीड़ को देखते हुए प्रशासन के तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नौतनवां कस्बे में स्थित प्राचीन झारखंडी शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही उमड़नी शुरू हो गई। भगवानपुर के मदरी स्थान पर भी भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोनौली कस्बे के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ एसएसबी जवानों ने जल चढ़ाया। नेपाल के बेलहिया स्थित शिव मंदिर, बहडिलवा, कांछी बाजार व बुटवल के सिद्ध बाबा स्थान पर भी जल चढ़ाने के लिए भीड़ उमड़ी। फरेंदा क्षेत्र के गोपालापुर शाह में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। प्रगटेश्वर नाथ में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक दिनभर हुआ। गेरुआ परिधान व बोल बम के नारों के साथ कांवरिया संघ नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिले के त्रिवेणी धाम पहुंचकर नारायणी नदी से जल लाकर सोमवार भोर में ही जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कटहरा शिव मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु, लोगों ने रुद्राभिषेक कराया
प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। वहीं श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और रुद्राभिषेक कराया। शिवमंदिर परिसर में मेला लगा रहा। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद लिया। प्रसाद खरीदे और घरों को लौट गए। मेला व्यवस्थापक कमलेश सिंह ने बताया कि सावन महीने के चौथे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक का आशीष मांगा। इस दौरान मंदिर के संरक्षक मिथिलेश सिंह, चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिवनाथ, जितेंद्र यादव, बृजेश सिंह, चंद्रभान यादव, ज्ञानप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed