फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   happy in former

बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

Sat, 06 Jun 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
happy in former
बारिश से किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने हर वर्ग को राहत देने का कार्य किया है। छह मिलीमीटर की बारिश से जहां आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनों तक हुई गर्मी व उमस से लोग परेशान थे। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां मौसम को ठंडा करते हुए उमस भरी गर्मी से निजात दिलाने का काम किया है, वहीं किसानों के खेत में नमी पहुंचाकर न सिर्फ उन्हें राहत दी है। धुसवा के किसान गोवर्धन पाल व अकटहिया के किसान रामअचल ने बताया कि रुक-रुक कर हो रही बारिश खेती के लिहाज से अच्छी है। खेत को पर्याप्त नमी मिल रही है। बभनौली के किसान देवतामुनि ने बताया कि खेतों को भी समय से पानी मिलने से लाभ हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जिले में पिछले चौबीस घंटे में ग्यारह मिलीमीटर बारिश हुई है। दो दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। हवा की गति मध्यम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ से सनी सड़कें, जगह-जगह जलभराव
बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्र हो या नगरीय क्षेत्र हर जगह की सड़कें कीचड़ से सनी नजर आ रही हैं। वार्ड की सड़क हो या मुख्य मार्ग की सड़क, सभी पर कहीं कम तो कहीं अधिक पानी का भराव है। नगर के राजीव नगर, लोहिया नगर, आजाद नगर, अमरुतिया वार्ड में जगह-जगह पानी का भराव राहगीरों की मुश्किलों को बढ़ा रहा है। इसी प्रकार पनियरा, हरपुर, मंगलपुर, मुजुरी,चौक बाजार, खुटहां सहित अन्य जगहों पर भी हुए जल भराव ने आमजन की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed