फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hangama at Ghughali CHC- police reached

टीकाकरण

Sat, 18 Sep 2021 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Hangama at Ghughali CHC- police  reached
घुघली सीएचसी में दोपहर बाद हंगामा, पहुंची पुलिस
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में टीकाकरण केंद्रों पर इन दिनों लोगों की भीड़ ज्यादा लग रही है जिससे टीका लगवाने में लोग परेशान हो रहे हैं। शनिवार को घुघली सीएचसी पर टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने दोपहर बाद बदहाल व्यवस्था पर गुस्से में आ गए और हंगामा किया। इसमें तीन स्वास्थ्य कर्मियों को हल्की चोट लगी। इसके बाद टीकाकरण बंद हो गया। जबकि यहां 200 लोगों को टीका लगाया जा चुका था। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
दूसरी ओर, महिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने में पहुंचे। केंद्रों पर सिनियर सिटीजन के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं थी। वहीं, कतार में खड़े होकर घंटों टीका लगने का इंतजार करते रहे। जिले में 7156 लोगों को टीका लगाया गया। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक हंगामा हो गया। जिसमें तीन स्वास्थ्य कर्मी को हल्की चोट लगी। पुलिस के पहुंचने के बाद आक्रोशित लोग शांत होकर घर चले गए। इस दौरान टीकाकरण बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

टीका लगवाने पहुंचीं वार्ड नं. 7 की संजू गुप्ता व रोशनी गुप्ता ने बताया कि यहां पर मनमाने ढंग से टीका लगाया जा रहा है। उसे कोई पूछने वाला नहीं है। डॉ. अमित बिक्रम ने बताया कि 200 लोगों को टीका लगाया जा चुका था। इस बीच कुछ लोग पहले टीका लगवाने के चक्कर में हंगामा कर दिए। पुलिस के आने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद टीका लगाना बंद कर दिया गया। धक्की- मुक्की के बीच कंप्यूटर आपरेटर डी एन यादव, बीसीपीएम महेंद्र पटेल तथा एक महिला कर्मी को हल्की सी चोट लगी है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। भीड़ की वजह से थोड़ी समस्या हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए सौंपा ज्ञापन
भिटौली। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत भिसवां के पूर्व प्रधान नूर आलम ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में टीकाकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि मेरे गांव में तीन माह पूर्व केवल एक बार टीकाकरण हुआ था, तब से आज तक पुन: टीकाकरण नहीं हुआ। गांव की कुल 3000 आबादी है जिसमें केवल 500 लोगों को टीका लगा है।

कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में कमी आ रही है। शनिवार को पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12,434 केस सामने आ चुके हैं। इसमें सक्रिय केस 4 हैं। मरने वालों की संख्या 140 है। अब तक 12,289 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1083 नमूना जांच के लिए भेजा चुका है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि इन दिनों कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed