फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Handball: Kushinagar in men and Maharajganj in women won the title

हैंडबॉल : पुरुष में कुशीनगर और महिला में महराजगंज को खिताब

Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Handball: Kushinagar in men and Maharajganj in women won the title
महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय पुलिस खेल महाकुंभ का बुधवार को समापन हो गया। इसमें आखिरी दिन पुरुष हैंडबॉल मुकाबले में कुशीनगर की टीम विजेता बनी, वहीं महिलाओं में महराजगंज ने गोंडा को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बास्केटबॉल के के पुरुष वर्ग में गोरखपुर और महिला में मेजबान महराजगंज की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में जोन स्तर की नौ जनपदों की पुलिस टीम ने प्रतिभाग कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद को खेल महाकुंभ की लगातार दूसरी बार मेजबानी मिली तो जिले की महिला व पुरुष दोनों ने पहले दिन से ही बेहतर प्रदर्शन किया। आखिरी दिन पुरुष हैंडबॉल में कुशीनगर ने मेजबान जनपद को 3-2 पराजित किया तो महराजगंज की महिला टीम ने 6-4 से गोंडा को हराकर खिताब कब्जा किया। पुरुष बास्केटबॉल में गोरखपुर ने बस्ती को 8-5 से शिस्कत दी। वहीं महिला वर्ग में मेजबान जनपद ने 4-2 से देवरिया को पराजित कर खिताब पर अधिकार कर लिया।
विज्ञापन

महाकुंभ में महराजगंज की पुलिस व महिला टीम के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बहराइच व गोंडा की टीमों ने हिस्सा लिया। श्रावस्ती व बलरामपुर की टीम नहीं शामिल हो सकी। रेफरी व स्कोरर का दायित्व पुलिस टीम ने ही निर्वहन किया। विजेता जनपद की टीम को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed