फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hand to help move forward

सहायता के लिए आगे बढ़े हाथ

Tue, 12 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Tue, 12 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hand to help move forward
आग पीड़ितों को सहायता सामग्री बांटते समाजसेवी केके सिंह। - फोटो : विनोद गुप्ता
आपदा से पीड़ितों की मदद में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। चौक क्षेत्र के तबाह नाथनगर में मदद करने के लिए संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आगे हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन


सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों के द्वारा आग पीड़ितों को राहत सामाग्री दी गई। जिसमें स्टील बर्तन, मच्छरदानी, शर्ट और साड़ियां मुख्य थीं। भूजा, गुड़ एवं केला का वितरण किया गया। आग की वजह से जिन परिवारों में मौत हुई उन्हें  दो हजार की धनराशि का वितरण प्रबंधक सीजे थामस ,प्रधानाचार्य लिली थामस के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयोजक विंध्वासिनी सिंह के नेतृत्व में अजय कुमार, विमल पांडे, महेंद्र जायसवाल विनोद शुक्ला, गणेश श्रीवास्तव, सोनू निगम, विरेंद्र कुमार, इलताफ अहमद, सहित कई लोगों ने आपदा से निपटने के लिए राहत सामग्री वितरित किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता के नेतृत्व में भी लोगों ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान समाजसेवी केके सिंह, विनोद सिंह, निठुरी सिह, विराजबेर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed