{"_id":"67ed2af83bbf0cea52026a01","slug":"half-an-acre-of-wheat-crop-burnt-due-to-short-circuit-maharajganj-news-c-206-1-go11002-146032-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से आधा एकड़ गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से आधा एकड़ गेहूं की फसल जली
Wed, 02 Apr 2025 05:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
कोल्हुई बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोल्हुई गांव के पूरब काली मंदिर के पास सीवान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से करीब आधा एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई गांव के काली मंदिर के पास कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई हो रही थी। इसी बीच ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार में कंबाइन का ऊपरी हिस्सा टच हो गया, जिससे निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। यह संयोग ही था कि मशीन के तार से टच होते ही बिजली कट गई। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया।
वहीं गांव के ओमप्रकाश सिंह और अशोक सिंह ने ट्रैक्टर में रुटावेटर लगाकर खेत को जोतना शुरू किया, ताकि आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके। आग की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह दलबल के साथ पहुंच गए। ग्रमीणों की मदद से करीब एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान गौरीशंकर सिंह की करीब आधा एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।