{"_id":"67ae450eff9c811a7607287a","slug":"gst-raid-on-junk-shop-commotion-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142601-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कबाड़ की दुकान में जीएसटी का छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कबाड़ की दुकान में जीएसटी का छापा, हड़कंप
Fri, 14 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
परतावल। नगर पंचायत परतावल के कप्तानगंज मार्ग पर स्थित एक कबाड़ व्यापारी की दुकान पर बृहस्पतिवार को जीएसटी टीम ने छापा मारा। दोपहर में पहुंची टीम ने घंटों तक गहन जांच पड़ताल की।
जीएसटी की छापामारी से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई बड़े कारोबारी अपनी दुकान का शटर बंदकर फरार हो गए। देर शाम तक टीम जांच करती रही।
डिप्टी कमिश्नर जीएसटी सुनील वर्मा ने बताया कि एक स्क्रैप ट्रेडर्स परतावल बाजार स्थित कबाड़ के व्यापारी ने निचलौल क्षेत्र में स्थित एक कारोबारी से कबाड़ की खरीदारी की थी, जिसमें बड़े पैमाने पर कर चोरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा दुकान में रखी रद्दी कागज 30 बोरी, पाइप 30 पीस, रद्दी कागज 250 बोरी, रद्दी लोहा 250 कुंतल समेत भारी मात्रा में रखे गए सामानों का विवरण कारोबारी द्वारा नहीं दिखाया जा सका।
डिप्टी कमिश्नर जीएसटी सुनील वर्मा ने बताया कि व्यापारी द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। दुकान पर उपलब्ध सभी सामानों का आकलन कराया जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद शुल्क जमा कराया जाएगा। कबाड़ कारोबारी ने लोहे के कारोबारी से सीमेंट की खरीदारी की है।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य लोहे का सामान भी खरीद की गई थी जो कारोबारी बेच चुका है। कबाड़ कारोबारी द्वारा बड़े पैमाने पर कर चोरी करने की आशंका है। जांच अभी जारी है।
जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र रमन, प्रियंका श्रीवास्तव, वाणिज्य कर अधिकारी सुनील जायसवाल, अशोक पांडेय आदि शामिल रहे।