{"_id":"68c87ab0611f8480a108c1a9","slug":"gst-makes-business-easier-pankaj-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-159670-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से कारोबार करना हुआ आसान : पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से कारोबार करना हुआ आसान : पंकज
विज्ञापन
जीएसटी सुधारों पर केंद्रित व्यापारी सम्मेलन कों संबोधित करते केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज
परतावल। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जीएसटी ने देश में वन नेशन, वन टैक्स की अवधारणा को साकार किया है। पहले कर प्रणाली जटिल और पेचीदा हुआ करती थी अब कारोबार करना सरल हो गया है। इससे न केवल व्यापारियों को सुविधा मिली है बल्कि राज्यों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार लगातार सुधार कर रही है।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने यह विचार परतावल ब्लॉक सभागार में सोमवार को जीएसटी सुधारों पर केंद्रित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे ईमानदारी से कर अदा करें और विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहें। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का स्वागत किया।
सभागार में व्यापारियों, किसानों और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद व्यापारियों ने भी अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, बलराम उपाध्याय, नंदू दुबे, इंद्रजीत तिवारी, दीपक पाण्डेय, पुनीत पांडेय, सुनील, बलराम कसौधन, विनय सिंह, अजय गौतम व अन्य उपस्थित रहे।