फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   GRP Gonda picked up a youth for questioning

Maharajganj News: जीआरपी गोंडा ने पूछताछ के लिए एक युवक को उठाया

Mon, 23 Oct 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
GRP Gonda picked up a youth for questioning
परिजन और क्षेत्रवासी अपहरण होने की आशंका पर घंटों रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंगला चौराहे से सटे नोसागर गांव के 22 वर्षीय विनोद यादव को रविवार की सुबह 8:45 बजे चार पहिया सवार लोग जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल को भी उठा ले गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बृजमनगंज थाना की पुलिस को दी।
घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी श्याम सुंदर तिवारी ने अपने हमरहियों के साथ मौके पर पहुंचकर मौके पर लोगों से बातचीत की। पास में लगे सीसी कैमरे की जांच की। घटना की पुष्टि हो जाने के बाद बृजमनगंज की पुलिस नाकाबंदी कर सघन चेकिंग करने लगी। घंटों तक पुलिस परेशान रही, लगभग तीन बजे पुलिस को सूचना मिला कि जीआरपी गोंडा की टीम किसी घटना संबंधी पूछताछ के लिए विनोद यादव को उठा कर ले गई है। इस दौरान सही जानकारी नहीं होने पर जहां परिजन परेशान रहे, वही क्षेत्रवासियों में भी दहशत रही।
विज्ञापन

बृजमनगंज थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि जीआरपी गोंडा के इंस्पेक्टर के द्वारा किसी घटना के संबंध में पूछताछ के लिए विनोद यादव को गोंडा ले जाया गया है। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों को बता दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed