{"_id":"6ae7a6beb88aa8a4d40573e4","slug":"group-of-tourists-including-two-women-and-four-men-stranded-on-a-rugged-mountain-trail-in-upper-dolpa-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188420-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: झील घूमने गए छह भारतीय पर्यटक बर्फबारी में फंसे, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: झील घूमने गए छह भारतीय पर्यटक बर्फबारी में फंसे, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की तैयारी
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के डोल्पा जिले में भारी बर्फबारी के बीच शे-फोक्सुण्डो झील घूमने गए छह भारतीय पर्यटक फंस गए हैं। ऊपरी डोल्पा के दुर्गम पहाड़ी रास्ते में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए नेपाली सेना और जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान की तैयारी की है। हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने के कारण रेस्क्यू अभियान में देरी हो रही है।
भारतीय पर्यटकों का दल डोल्पो बुद्ध क्षेत्र के धो से प्रसिद्ध शे-फोक्सुण्डो झील की ओर लौट रहा था। इसी दौरान शे-फोक्सुण्डो ग्रामीण नगरपालिका-8 के दानीगढ़ क्षेत्र में अचानक भारी बर्फबारी होने से रास्ता बाधित हो गया और सभी पर्यटक पहाड़ी क्षेत्र में फंस गए। स्थानीय लोगों और नेपाली गाइड ने मौसम खराब होने तथा रास्ते में जोखिम की चेतावनी भी दी थी।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पर्यटकों के नेपाली गाइड ने जिला प्रशासन को उनके फंसने की सूचना दी थी। इसके बाद उनसे संपर्क स्थापित करने में परेशानी होने लगी। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से बचाव कार्य को लेकर भी मुश्किलें सामने आईं।
विज्ञापन
डोल्पा की प्रमुख जिला अधिकारी जुनू हमाल ढकाल के मुताबिक, फंसे पर्यटकों में मौमिता हलदर, पियाली कोले, जाजला त्रिवेद कुमार, आदित्य सिंह, डिपलिना बिस्वास और राजेश डे शामिल हैं। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। जिला प्रशासन ने पर्यटकों को निकालने के लिए नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर की मदद मांगी है। डोल्पा के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से जनजीवन और आवागमन प्रभावित है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से मौसम सामान्य होने तक जोखिम भरे पहाड़ी रास्तों पर यात्रा नहीं करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
डोल्पा के इंस्पेक्टर दिनेश प्रसाद ने दूरभाष पर बताया कि यात्री भारतीय हैं लेकिन वे कहां है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। हेलीकॉप्टर आ गया है, पुलिस टीम राहत व बचाव कार्यों में जुटी है।