फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Grandson beats grandmother to death after refusing to sell land

Maharajganj News: जमीन बेचने से मना करने पर पोते ने दादी को पीटकर मार डाला

Sat, 09 Aug 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Grandson beats grandmother to death after refusing to sell land
आरोपी विष्णु के घर जांच करने पहुंची पुलिस
महराजगंज/घुघली। हरखपुरा गांव के नौटंकी टोला में जमीन बेचने से मना करने पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे 65 वर्षीय शनिचरा देवी को उसके पोते विष्णु चौहान ने डंडे से पीटकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विष्णु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरखपुरा गांव का विष्णु चौहान अपनी दादी शनिचरा देवी पर 20 डिसमिल जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। शनिचरा देवी ने इसके लिए मना किया तो विष्णु आक्रोशित हो गया। परिवार के अन्य सदस्य जब तक कुछ समझ पाते उसने दादी पर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। परिवार के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले गए, जहां इलाज के दौरान अपराह्न करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। शनिचरा देवी के बेटे ओमप्रकाश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने विष्णु के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस बीच विष्णु फरार हो गया। आरोपी विष्णु नासिक में पेंट-पॉलिश का काम करता है। एक सप्ताह पहले ही वह घर लौटा था। वह शराब पीने का आदी है। जमीन बेचने के लिए दादी से आए दिन झगड़ा करता था। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए जमीन की बिक्री कराना चाहता था।
विज्ञापन

घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed