फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gram Panchayat secretaries took out a cycle rally and submitted a 10-point demand letter.

Maharajganj News: ग्राम पंचायत सचिवों ने साइकिल रैली निकाल 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Thu, 11 Dec 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat secretaries took out a cycle rally and submitted a 10-point demand letter.
महराजगंज। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सदर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। सचिवों ने साइकिल रैली निकालकर विरोध जताया और दस सूत्री मांग पत्र और मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सदर विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों पर मूल दायित्वों के अलावा 29 से अधिक विभागों के कार्य जबरन थोपे जा रहे हैं। इनमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, परिवार रजिस्टर की नकल, आईजीआरएस शिकायत निस्तारण, पेंशन सत्यापन, वित्त आयोग के कार्य आदि शामिल हैं। इन कार्यों के लिए न तो आवश्यक संसाधन दिए जा रहे हैं और न ही तकनीकी सहायता। सचिवों का कहना है कि उनका कार्य पूरी तरह फील्ड आधारित होता है। कई सचिवों के पास एक साथ तीन-तीन पंचायतों का प्रभार है और क्षेत्रफल भी बहुत बड़ा है। ऐसे में एक निर्धारित स्थान पर रोज ऑनलाइन हाजिरी देना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed