फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government's eye on the quality of mid-day meal

Maharajganj News: मिड-डे-मील की गुणवत्ता पर शासन की नजर

Tue, 24 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Government's eye on the quality of mid-day meal
महराजगंज। अब परिषदीय, कस्तूरबा स्कूलों की भोजन गुणवत्ता पर शासन की नजर होगी। इसके लिए जनपद में संयुक्त टीम गठित कराने के लिए एडी बेसिक की तरफ से बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। टीम में बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बीईओ और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पीएम पोषण योजना के तहत जिले में 1705 परिषदीय विद्यालय, 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और पीएम श्री विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन की अब गुणवत्ता जांच औचक तरीके से की जाएगी। शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित की जा रही है।
विज्ञापन

इन पर पीएम पोषण योजना के तहत बन रहे भोजन की संयुक्त सैंपलिंग और जांच की जिम्मेदारी होगी। खाद्य सुरक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग के जनपदीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की सदस्यता वाली समिति के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जांच में यह भी सुनिश्चित होना है कि सैंपलिंग के दिन भोजन में प्रयुक्त खाद्य सामग्रियों के क्रय संबंधी अभिलेख, साक्ष्य व जानकारी भी ली जाए, जिससे सैंपल मानक के अनुरूप न मिलने की स्थिति में उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed