फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government is preparing to hand over primary education to private hands

Maharajganj News: प्राथमिक शिक्षा निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में सरकार

Sun, 27 Jul 2025 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Jul 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Government is preparing to hand over primary education to private hands
महराजगंज। बेसिक के स्कूलों का विलय किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यालय के सतभरिया में प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व आप के जिलाध्यक्ष राम कुमार पटेल ने किया। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों से प्राथमिक शिक्षा का अधिकार छीनकर निजी हाथों में देने की नीति पर कार्य कर रही है। सरकारी प्राइमरी स्कूल के आसपास निजी स्कूलों को मान्यता दी जा रही, जिसके कारण अभिभावक बच्चों को निजी स्कूल में दाखिला कराते हैं। अगर सरकारी स्कूलों के आसपास निजी स्कूलों को मान्यता न दिया जाए तो स्कूल में नामांकन कम नहीं होता। सरकार अपने क्रियाकलाप का ठीकरा स्कूलों पर फोड़ रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं सिर्फ अमीरों के हित में काम कर रही है। इस मौके पर मुकेश राज, दामोदर गोयल, विनोद मद्धेशिया, रफीक अहमद, धर्मेन्द्र, बद्री विशाल, इनामुल्लाह सिद्दीकी, कृष्णा कसौधन सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed