{"_id":"687cf3a5128c6cf92b0f050e","slug":"government-is-attacking-education-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155123-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिक्षा पर कुठाराघात कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिक्षा पर कुठाराघात कर रही सरकार
Sun, 20 Jul 2025 07:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 20 Jul 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। समाजवादी पार्टी की सरकार ने युवाओं को लैपटॉप देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा, अच्छी शिक्षा दी। किसानों की कर्ज माफी कर उनकी आय दोगुनी की। वहीं वर्तमान की भाजपा सरकार इसके उलट आज किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर और विद्यार्थियों के शिक्षा पर कुठाराघात कर रही है।
यह बातें नौतनवा में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आज स्कूलों को बंद कर शराब की दुकानें खोली जा रही हैं और देश को सुनहरा भविष्य देने के वादे किए जा रहे हैं। मुन्ना सिंह ने कहा कि भाजपा ने अंग्रेजों से सिर्फ फूट डालो राज करो की नीति सीखी।
आज उसी नीति का उपयोग कर लोकतंत्र को खंडित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खुद सुरक्षा घेरे में चलने वाले क्षेत्र के एक विधायक लोगों को क्या सुरक्षा देंगे। कार्यक्रम का संचालन अमर मणि यादव ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान अश्वनी उर्फ राजू दुबे, बलराम यादव, टिंकू पांडेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रवींद्र राजा, भीमसेन उर्फ लल्लू सिंह, संजय कन्नौजिया, बबलू यादव, सभासद अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर, झुल्लुर कुरैशी, धर्मात्मा जायसवाल, रामकिशुन यादव मौजूद रहे।