फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur won first match in Vollybol

वालीबाल प्रतियोगिता के पहले मैच में गोरखपुर की टीम विजयी

Wed, 27 Oct 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur won first match in Vollybol
वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले मैच में गोरखपुर की टीम विजयी
विज्ञापन

महराजगंज। गोरखपुर जोन की 69 वीं अंतर जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2021 का आयोजन बुधवार सुबह 10 बजे पुलिस लाइन परिसर में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी प्रदीप गुप्ता ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर, कुशीनगर, बहराइच, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज के खिलाड़ी शामिल हुए।

प्रतियोगिता का पहला मैच गोरखपुर और संतकबीरनगर के बीच खेला गया जिसमें गोरखपुर की टीम विजयी हुई। दूसरा मैच कुशीनगर एवं बहराइच के बीच खेला गया। जिसमें कुशीनगर की टीम ने जीत हासिल की। तीसरा मैच देवरिया एवं महराजगंज के बीच हुआ। बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए महराजगंज की टीम जीत दर्ज की। हैंडबाल प्रतियोगिता में कुशीनगर एवं बहराइच के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कुशीनगर की टीम विजेता बनी। दूसरा मैच महराजगंज एवं देवरिया के बीच हुआ। इसमें महराजगंज की टीम जीत हासिल की। हैंडबाल महिला वर्ग का पहला मैच गोरखपुर एवं कुशीनगर के बीच हुआ। जिसमें गोरखपुर की टीम विजेता बनी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी लाईन धीरेन्द्र उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्ष रामदुलार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed