{"_id":"6adfb190066108fa560a881c","slug":"allegation-of-demanding-rs-10000-in-exchange-for-housing-complaint-filed-with-the-dm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-187901-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आवास के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आवास के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
मिठौरा। विकास खंड मिठौरा के सेखुई बाजार में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कुछ महिलाओं ने ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान/प्रशासक पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
सेखुई बाजार निवासी रीना देवी पत्नी विष्णु विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 2024 में आवास दिलाने के नाम पर ग्राम प्रधान/प्रशासक को 10 हजार रुपये नकद दिए थे। इसके बावजूद उन्हें अब तक आवास नहीं मिला और न ही रकम वापस की गई।
रीना देवी ने 28 सितंबर को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। उन्होंने ग्राम प्रधान/प्रशासक और ग्राम पंचायत सचिव पर आवास योजना में नाम दर्ज कराने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने सभी लाभार्थियों के मामलों की जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पात्रता के आधार पर आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम प्रधान/प्रशासक रामबदन पटेल ने आरोपों को निराधार बताते हुए रुपये मांगने की बात से इन्कार किया है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।