{"_id":"6507ee6bb71b190d1e092207","slug":"gorakhpur-sonauli-national-highway-jam-in-maharajganj-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम: हाईवे पर चंडीथान तक ट्रकों की लंबी कतार, चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम: हाईवे पर चंडीथान तक ट्रकों की लंबी कतार, चालक परेशान
Mon, 18 Sep 2023 12:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:01 PM IST
सार
लगभग एक माह से गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर ट्रकों का जाम लगा है। प्रत्येक दिन जाम कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है सोमवार सुबह नौतनवां के पेट्रोल पंप के पास कुछ ट्रक चालक भोजन बनाते दिखे। ट्रक चालक मुकेश कुमार ने बताया कि कोलकाता से मशीन पार्ट लेकर सिद्धिविनायक जाना है।
विज्ञापन
ट्रकों की लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग एक माह से ट्रकों की लंबी कतार लगी है। चालकों को परेशानी हो रही है। ट्रक चालक चार-चार दिन से भोजन सड़क पर बनाने के लिए विवश है। सामान समय से नहीं पहुंचने से नेपाल के व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लगभग एक माह से गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर ट्रकों का जाम लगा है। प्रत्येक दिन जाम कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है सोमवार सुबह नौतनवां के पेट्रोल पंप के पास कुछ ट्रक चालक भोजन बनाते दिखे। ट्रक चालक मुकेश कुमार ने बताया कि कोलकाता से मशीन पार्ट लेकर सिद्धिविनायक जाना है।
विज्ञापन
चार दिन से नौतनवां से आगे बढ़ने के लिए नहीं मिला। जाम कम नहीं हो रहा है। पता नहीं कब तक यही स्थिति रहेगी। बंगाल से आए ट्रक चालक कारु, मिथिलेश और सागर ने बताया कि कोलकाता से मशीन पार्ट लेकर भैरहवा जाना है। जाम होने के कारण समस्या हो रही है।
ट्रक चालकों ने कहा कि रास्ते में रूकने पर समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। गाड़ी देर से होने से खर्चा व्यापारी को वहन कहना पडेगा। नेपाल से व्यापारियों का लगातार फोन आ रहा है, लेकिन क्या किया जाय। कुछ व्यापारी तक नौतनवा तक आकर स्थिति के बारे में जानकारी भी लिए हैं। स्थिति देकर लग रहा है कि आने वाले 15 दिनों तक जाम कम होने वाला नहीं है।
ट्रक चालकों ने कहा कि रास्ते में रूकने पर समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। गाड़ी देर से होने से खर्चा व्यापारी को वहन कहना पडेगा। नेपाल से व्यापारियों का लगातार फोन आ रहा है, लेकिन क्या किया जाय। कुछ व्यापारी तक नौतनवा तक आकर स्थिति के बारे में जानकारी भी लिए हैं। स्थिति देकर लग रहा है कि आने वाले 15 दिनों तक जाम कम होने वाला नहीं है।