फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Shopkeepers and passersby face to face amid jam and chaos, atmosphere deteriorated

Maharajganj News: जाम-हंगामे के बीच दुकानदार और राहगीर आमने-सामने, बिगड़ा माहौल

Tue, 09 Sep 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Shopkeepers and passersby face to face amid jam and chaos, atmosphere deteriorated
बीआरडी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर अतिक्रमण को नगर निगम प्रवर्तन दल तथ
बीआरडी मेडिकल कॉलेज रोड पर मोगलहा के पास अतिक्रमण हटवाने के दौरान हुआ हंगामा
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर सोमवार सुबह अचानक माहौल गरमा गया। नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदारों और राहगीरों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसी बीच एक ठेला में आग लगाने की कोशिश से माहौल और बिगड़ गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जाम के कारण राहगीरों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
नगर निगम की टीम सुबह ही फोरलेन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। फुटपाथ और सड़क किनारे ठेला व दुकान लगाकर बैठे लोगों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध करते हुए सड़क पर ठेला लगाकर जाम कर दिया। इसी बीच राहगीरों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

कहासुनी बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की में बदल गई। इसी बीच एक दुकानदार ने गुस्से में ठेलों में आग लगाने की कोशिश की। इससे अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस ने तत्काल सख्ती दिखाते हुए स्थिति को संभाला और भीड़ को तितर-बितर किया। हंगामा करने वाले चार लोगों को पकड़कर मेडिकल कॉलेज चौकी भेजा गया और बाद में उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में नगर निगम का प्रवर्तन दल भी मौजूद था। कार्रवाई के दौरान तीन ठेले, दो काउंटर और तीन मेज जब्त किए गए। साथ ही मौके पर 2500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि टीम ने पहले ही सूचना दी थी कि अतिक्रमण हटाया जाएगा। बार-बार चेतावनी के बावजूद दुकानदारों ने कब्जा हटाने की बजाय जाम और हंगामा किया।
एसओ गुलरिहा जितेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम दस्ते के साथ पुलिस टीम भी गई थी। अतिक्रमण हटवाने के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया। उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। दोबारा अतिक्रमण होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
-
राहगीर बोले-अवैध कब्जे से अक्सर लगता है जाम
राहगीरों का कहना था कि अवैध कब्जे की वजह से आए दिन जाम लगता है और उन्हें समय पर ऑफिस या काम पर पहुंचने में दिक्कत होती है। दूसरी ओर दुकानदारों का कहना था कि ठेला ही उनके परिवार की जीविका का साधन है और नगर निगम हर दो-तीन महीने में इन्हें हटाता है, जबकि पक्का निर्माण करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती।


शाहपुर में भी हटाया गया अतिक्रमण
मेडिकल कॉलेज रोड का हंगामा शांत होने के बाद नगर निगम टीम दोपहर में शाहपुर थाना क्षेत्र पहुंची। यहां नाला और फुटपाथ पर अवैध कब्जे हटवाए गए। जेई अविनाश भारती ने दुकानदारों को चेताया कि अगर दोबारा नाले पर दुकान लगाई गई तो कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। करीब एक घंटे की इस पूरी कार्रवाई के चलते शहर में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। हालांकि पुलिस और नगर निगम की टीम ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed