{"_id":"68bc9dc4e2dcdafb7f077c34","slug":"gorakhpur-news-raptinagar-road-started-looking-like-smart-road-of-bangalore-maharajganj-news-c-7-gkp1006-1061946-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बंगलूरू के स्मार्ट रोड की तरह दिखने लगी राप्तीनगर की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बंगलूरू के स्मार्ट रोड की तरह दिखने लगी राप्तीनगर की सड़क
विज्ञापन
राप्तीनगर में सीएम ग्रिड योजना के तहत तीन सड़कें बन रहीं स्मार्ट
100 मीटर में बन गई है सड़क, दिव्यांगों के लिए भी बना पाथ-वे
गोरखपुर। सीएम-ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत प्रस्तावित शहर की पहली स्मार्ट सड़क अब बंगलूरू जैसी दिखने लगी है। सड़क का लगभग 100 मीटर हिस्सा पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।
सीएम-ग्रिड (अर्बन) के तहत प्रस्तावित स्मार्ट रोड को बंगलूरू और चेन्नई की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि करीब 2.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क का 100 मीटर हिस्सा नगर निगम की टीम ने डिजाइन के अनुरूप तैयार कर लिया है। सड़क के दोनों ओर पैदल और साइकिल यात्रियों के लिए छह इंच ऊंचे फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। दिव्यांगजनों के लिए अलग पाथ-वे भी तैयार होगा।
उन्होंने बताया कि सड़क के नीचे नाली, बिजली के तारों के लिए डक्ट, पीने के पानी और गैस की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसी भी तकनीकी खराबी पर सड़क खोदनी नहीं पड़ेगी और यातायात प्रभावित नहीं होगा। सड़क पर हरियाली बढ़ाने के साथ ही दोनों ओर की चहारदीवारी पर म्यूरल बनाकर सुंदरता बढ़ाई जाएगी। वहीं, फुटपाथ पर लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
योजना के तहत राप्तीनगर वार्ड के शाहपुर क्षेत्र में तीन सड़कों का निर्माण 44.88 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। इसमें शाहपुर थाना से रिद्धि अस्पताल तक 510 मीटर लंबी और 24 मीटर चौड़ी सड़क, मेडिकल कॉलेज रोड पर दूरदर्शन आवास से ब्रदर्स बेकरी तक 471 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सड़क और राजीवनगर कुआं से राप्तीनगर विद्युत कार्यालय तक 1417 मीटर लंबी व 18 मीटर चौड़ी सड़क शामिल है। ये तीनों सड़कें आपस में जुड़ी होंगी। मार्च 2026 तक इनका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
-- -
तीसरे चरण में तीन सड़कें होंगी स्मार्ट
सीएम-ग्रिड योजना के तीसरे चरण में तीन और सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। पहली सड़क गणेश चौक से यूनिवर्सिटी चौक, अलंकार ज्वेलर्स होत हुए डीएम आवास और हरिओम नगर तिराहा तक (1300 मीटर), दूसरी सड़क कचहरी चौक से शास्त्री चौराहा होते हुए बेतियाहाता चौक तक (780 मीटर) और तीसरी सड़क स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर सेंट्रल बैंक से जायसवाल मार्ट होते हुए कल्वर्ट तक (1200 मीटर) बनाई जाएगी। निगम ने इसकी कार्ययोजना यूरीडा को भेज दी है। विस्तृत सर्वे के आधार पर डीपीआर तैयार की जा रही है।
वर्जन
राप्तीनगर में सीएम-ग्रिड के तहत तीन सड़कों को स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। डिजाइन के अनुरूप इसका 100 मीटर हिस्सा पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। मार्च 2026 तक प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा।
- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त