फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur's shooters shine in Jaipur, win 21 medals

Maharajganj News: जयपुर में चमके गोरखपुर के शूटर, जीते 21 पदक

Mon, 08 Sep 2025 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur's shooters shine in Jaipur, win 21 medals
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 शूटरों ने प्री- नेशनल के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर शूटिंग अकादमी के शूटरों ने 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राजस्थान के जयपुर स्थित ओएसेस शूटिंग रेंज में आयोजित हुई। प्रदेशभर से पहुंचे 4800 प्रतिभागियों के बीच गोरखपुर के 35 शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। चैंपियनशिप में यहां के शूटरों ने कुल 21 पदक अपने नाम किए। इसमें 10 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता में आदित्य प्रताप सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल के युवा, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों में व्यक्तिगत पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर राइफल प्रोन पोजीशन में भी तीनों वर्गों में पदक हासिल किया। 50 मीटर प्रोन पोजीशन टीम इवेंट में गोरखपुर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर एयर राइफल युवा टीम इवेंट में आदित्य विक्रम सिंह, आदित्य प्रताप सिंह व अभिनव कुमार यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर एयर राइफल जूनियर टीम इवेंट में नैतिक नायक, आदित्य प्रताप सिंह और आदित्य विक्रम सिंह की टीम ने रजत पदक जीता। अंशिका पांडेय ने 10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर वर्ग में रजत पदक और सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। अभिनव कुमार यादव ने युवा वर्ग व्यक्तिगत में कांस्य पदक जीता। रागिनी ने महिला मास्टर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed