फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Gangster charges against Khalid and three others who made adulterated cheese

Maharajganj News: मिलावटी पनीर बनाने वाले खालिद समेत तीन पर लगा गैंगस्टर

Thu, 11 Sep 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster charges against Khalid and three others who made adulterated cheese
पिपराइच थाना क्षेत्र में नकली पनीर बनाते पकड़े गए
विज्ञापन

गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र के बरईपुर में डिटर्जेंट और हानिकारक केमिकल से पनीर तैयार कर बाजार में सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बुधवार को दर्ज इस मामले में फैक्टरी संचालक मोहम्मद खालिद अंसारी के साथ हरियाणा के नूह जिले के पुनहाना थाना क्षेत्र के नईगांव निवासी मो. सकील और मो. वाहिद को नामजद किया गया है।
खालिद को इससे पहले पिपराइच थाना पुलिस जेल भेज चुकी है। दरअसल, 20 मई को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में फैक्टरी पर छापा मारा था। जांच में पाया गया कि दूध की जगह डिटर्जेंट, रीठा, रिफाइंड तेल और अन्य केमिकल मिलाकर पनीर तैयार किया जा रहा था। फैक्टरी में सिर्फ कुछ लीटर दूध मिला, जबकि ढाई क्विंटल तैयार पनीर जब्त कर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

पनीर के नमूनों की जांच रिपोर्ट भी फेल आई। रिपोर्ट में साफ हुआ कि पनीर स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है। जांच में खुलासा हुआ कि खालिद प्रतिदिन लगभग 40 क्विंटल मिलावटी पनीर तैयार कर कुशीनगर, महराजगंज और संतकबीरनगर जिलों में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर शाम को वाहनों के जरिये भेजा जाता था और लौटते समय उन्हीं वाहनों से मिल्क पाउडर व अन्य केमिकल लाए जाते थे। पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को संगठित अपराध मानते हुए गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में गिरोह के तीन गुर्गों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed