{"_id":"68c1df5e958b93dad6050aa9","slug":"gorakhpur-news-free-the-land-from-the-bullies-teach-them-legal-lessons-maharajganj-news-c-7-hsr1010-1066411-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दबंगों से कब्जामुक्त कराएं जमीन, सिखाएं कानूनी सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दबंगों से कब्जामुक्त कराएं जमीन, सिखाएं कानूनी सबक
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
जनता दर्शन : मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
बोले-सबकी खुशहाली सरकार का संकल्प, नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल कब्जामुक्त कराएं। साथ ही दबंगों को कानूनी सबक सिखाया जाए। किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले और कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं। सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संकल्पित है।
मुख्यमंत्री बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
जनता दर्शन में एक महिला ने शिकायत की कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अफसरों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जा की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।
बच्ची का एडमिशन कराओ, स्कूल में सबकुछ फ्री है
जनता दर्शन में कुछ लोगों के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनका नाम और स्कूल जाने के बारे में पूछा और अपने हाथों से चॉकलेट देते हुए खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। जनता दर्शन में अपनी बच्ची के साथ आई एक महिला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समझाया कि बच्ची का स्कूल में एडमिशन कराओ। स्कूल में सबकुछ फ्री है।
सीएम योगी ने की गो-सेवा, भवानी और भोलू को दुलारा
पुंज (मोर) को भी अपने हाथों से सीएम ने गुड़ खिलाया
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पशु-पक्षी प्रेम जगजाहिर है। इसका एक नजारा बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में एक बार दिखा। प्रातःकाल मंदिर परिसर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने गोशाला में गो-सेवा की और मोर को भी गुड़ खिलाया।
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गो-सेवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। बुधवार सुबह भी उन्होंने मंदिर की गोशाला में समय बिताया। मुख्यमंत्री ने गोवंश को गुड़ खिलाया और गोशाला के कार्यकर्ताओं को देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।
गो-सेवा के दौरान उन्होंने पिछले साल आंध्र प्रदेश के येलेश्वरम स्थित गोशाला से गोरखनाथ मंदिर लाए गए नादिपथि मिनिएचर नस्ल (पुंगनूर नस्ल की नवोन्नत ब्रीड) के गोवंश भवानी और भोलू को खूब दुलारा। गोवंश के ये नाम सीएम योगी ने ही रखे हैं। उन्होंने भवानी और भोलू को गुड़ भी खिलाया। मंदिर की गोशाला में एक मोर भी विचरण करता है। उसका नाम पुंज रखा गया है। विगत कई माह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोशाला में होते हैं तो पुंज उनके पास जाता है। मुख्यमंत्री उसे भी खूब स्नेह और भोजन देते हैं। बुधवार को भी उन्होंने पुंज को दुलारा और अपने हाथों से उसे गुड़ खिलाया।