{"_id":"662c37ac6ca63497fd082814","slug":"goods-going-to-nepal-recovered-smuggler-absconds-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120984-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल जा रहा सामान बरामद, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल जा रहा सामान बरामद, तस्कर फरार
Sat, 27 Apr 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522/3 के पास से प्याज, चीनी, मटर, साइकिल बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि खनुआ गांव के पगडंडी के पास कुछ लोग साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में थे। जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर खुली सीमा का फायदा उठाकर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। छह बोरी प्याज, नौ बोरा चीनी, मटर 160 किलो, दो साइकिलें बरामद हुईं। संवाद
विज्ञापन