{"_id":"67b2433dc2ba33a428007a58","slug":"golden-thapa-defeated-the-earthquake-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142822-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोल्डेन थापा ने भूकंप को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोल्डेन थापा ने भूकंप को किया चित
Mon, 17 Feb 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर के राजा रत्नसेन इंटर काॅलेज के मैदान में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जिले के अलावा गैर जनपद और बिहार, राजस्थान, नेपाल के पहलवानों ने अपने दांव दिखाए। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में नेपाल के गोल्डेन थापा ने राजस्थान के भूकंप को धोबिया पछाड़ दांव लगाकर चित कर दिया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुशील टिबड़ेवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि सपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव और सपा युवा नेता अनूप मद्धेशिया रहे। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय पहलवान महेंद्र की ओर से किया गया।
प्रतियोगिता में पहला मुकाबला टिकुलहिया के सतीश और बलिया के राहुल के बीच हुआ जो मुकाबला बराबरी का रहा। इस दौरान दर्शकों ने भी दोनों पहलवानों की सराहना की। वहीं दूसरा मुकाबला जयश्री के भूटन और अयोध्या के प्रताप के बीच हुआ। छह मिनट के दिलचस्प मुकाबले में अयोध्या के प्रताप ने भूटन को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसी तरह टिकुलहिया के पहलवान सर्वेश और बलिया के पहलवान मनीष के बीच मुकाबला हुआ। पांच मिनट की प्रतियोगिता में मनीष ने चौथे मिनट में काला दांव लगाकर सर्वेश पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
वहीं अयोध्या के जेपी दास व कानपुर के राजू, बलिया के बिजली व कानपुर के महेंद्र, अयोध्या के विनोद व बलिया के राहुल, हरियाणा के भूरा सिंह व मेरठ के रोहित, बनारस के विक्की व कुशीनगर के पवन के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
इस दौरान दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। जीत हासिल करने वाले पहलवानों को पुरस्कार भी दिए, जिसे पहलवानों ने स्वीकार भी किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पहलवान रामकरन पटेल ने किया। इस अवसर पर पहवान बोनी शेख, सतीश यादव, मानवेन्द्र, साबिर अली, राहुल सिंह, विजय तिवारी मौजूद रहें।