{"_id":"650f40a605d0e97ae4087e26","slug":"golden-card-can-be-made-at-home-using-smart-phone-maharajganj-news-c-7-gkp1037-314694-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्मार्ट फोन से घर पर ही बन जाएगा गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्मार्ट फोन से घर पर ही बन जाएगा गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
पहले से चिह्नित हैं पात्र, पोर्टल पर तैयार है पूरा डाटाबेस, गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें एप
लॉग-इन करके डालें आधार कार्ड का नंबर आ जाएगा सारा ब्योरा, सरकारी तंत्र पर कम होगी निर्भरता, आसानी से लाभ पाएंगे पात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अगर आप आयुष्मान भव योजना के तहत गोल्डन कार्ड के पात्र हैं और अभी तक आपका कार्ड नहीं बना है। तो चिंता मत करिए। आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। बस अपने स्मार्ट फोन पर गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत का एप डाउनलोड करके आवेदन कर दें। बनाए जाने के बाद गोल्डन कार्ड बन कर आपके घर आ जाएगा।
केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार आयुष्मान कार्ड का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन सरकारी तंत्र की धीमी गति के कारण जिले के काफी संख्या में पात्र कार्ड से वंचित हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए शासन स्तर पर ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई जा रही है। व्यवस्था ऑनलाइन होने से इस समस्या के खत्म होने की संभावनाा जताई जा रही है। कम से कम ऐसे लोग जो स्मार्ट फोन का बेहतर उपयोग जानते हैं उनके लिए यह काम बेहद आसान हो गया है।
- एप में जैसे ही लॉग-इन करेंगे पासवर्ड आएगा। पासवर्ड डालने के बाद एप में आधार कार्ड का नंबर डालना होगा। इस पोर्टल पर पहले से ही सारे पात्र परिवारों का पूरा डाटा बेस बना हुआ है। इसलिए आधार कार्ड डालते ही सारा डाटा खुद ब खुद दर्ज हो जाएगा। इसके बाद पोर्टल पर बताए जा रहे निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके बाद डाक के माध्यम से गोल्डन कार्ड लाभार्थी के घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आयुष्मान योजना की प्रगति एक नजर में
-आयुष्मान भारत योजना में कुल लाभार्थी-- 965974
-चयनित सरकारी अस्पताल-- 14
-चयनित निजी अस्पताल-- 13
- बने हुए गोल्डन कार्ड - 414246
- गोल्डन कार्ड से सरकारी अस्पताल में इलाज -7662
- गोल्डन कार्ड से निजी अस्पताल में इलाज -20612
- आयुष्मान मित्रों की संख्या -14
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
लॉग-इन करके डालें आधार कार्ड का नंबर आ जाएगा सारा ब्योरा, सरकारी तंत्र पर कम होगी निर्भरता, आसानी से लाभ पाएंगे पात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अगर आप आयुष्मान भव योजना के तहत गोल्डन कार्ड के पात्र हैं और अभी तक आपका कार्ड नहीं बना है। तो चिंता मत करिए। आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। बस अपने स्मार्ट फोन पर गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत का एप डाउनलोड करके आवेदन कर दें। बनाए जाने के बाद गोल्डन कार्ड बन कर आपके घर आ जाएगा।
केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार आयुष्मान कार्ड का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन सरकारी तंत्र की धीमी गति के कारण जिले के काफी संख्या में पात्र कार्ड से वंचित हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए शासन स्तर पर ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई जा रही है। व्यवस्था ऑनलाइन होने से इस समस्या के खत्म होने की संभावनाा जताई जा रही है। कम से कम ऐसे लोग जो स्मार्ट फोन का बेहतर उपयोग जानते हैं उनके लिए यह काम बेहद आसान हो गया है।
विज्ञापन
- एप में जैसे ही लॉग-इन करेंगे पासवर्ड आएगा। पासवर्ड डालने के बाद एप में आधार कार्ड का नंबर डालना होगा। इस पोर्टल पर पहले से ही सारे पात्र परिवारों का पूरा डाटा बेस बना हुआ है। इसलिए आधार कार्ड डालते ही सारा डाटा खुद ब खुद दर्ज हो जाएगा। इसके बाद पोर्टल पर बताए जा रहे निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके बाद डाक के माध्यम से गोल्डन कार्ड लाभार्थी के घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
आयुष्मान योजना की प्रगति एक नजर में
-आयुष्मान भारत योजना में कुल लाभार्थी
-चयनित सरकारी अस्पताल
-चयनित निजी अस्पताल