फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   God is hungry for feelings, showering blessings on the devotee

Maharajganj News: भाव के भूखे होते हैं भगवान, भक्त पर बरसती कृपा

Mon, 18 Nov 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 18 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
God is hungry for feelings, showering blessings on the devotee
फरेंदा। कस्बे के निरालानगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन आचार्य अच्युतानंद मिश्र ने भक्त विदुर का प्रसंग सुनाया। कथा का रसपान कराते हुए उन्होंने कहा कि जब भक्त निस्वार्थ भाव से भगवान के शरण में चला जाता है तो भगवान उसके तमाम अवगुणों को भुला कर उसका साथ अवश्य देते हैं। यदि व्यक्ति एक दिन में ईमानदारी से भगवान के लिए मात्र तीन घंटे निकाल दें तो बाकी के 21 घंटे में कभी संकट आ ही नहीं सकता। भक्त के ऊपर भगवान की अपार कृपा हमेशा बनी रहती है, जिस प्रकार भगवान दुर्योधन के छप्पन प्रकार के भोग को त्याग कर भगवान विदुर की कुटिया पर जाकर केले के छिलके को खाया। भगवान हमेशा सच्चे भक्त के वश में होते हैं। वह ऊंच-नीच, धनी-निर्धन, विद्वान, मूर्ख नहीं देखते है। आचार्य के प्रवचन को सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। इस दौरान हरिद्वार श्रीवास्तव, प्रकाशिनी श्रीवास्तव, अमरेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. शुभम श्रीवास्तव, निवेदिता, बीना, प्रतिमा, संगीता, ज्योति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed