फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   God is attained by following the path of truth: Saint Manu

सत्य मार्ग पर चलने से होती है प्रभु की प्राप्ति : संत मनु

Sun, 09 Feb 2025 05:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Feb 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
God is attained by following the path of truth: Saint Manu
फरेंदा। क्षेत्र निवासी व श्री हरि व मां पीतांबरा के संत मनु का रविवार को फरेंदा कस्बे में आगमन हुआ। जहां स्थानीय लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। संत मनु अपने पैतृक निवास सेखुई जाकर मां से भिक्षा व आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के सेखुई निवासी संत मनु अपनी 18 वर्ष की साधना पूरा करने के बाद अंतिम चरण में अपने माता से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। वह फरेंदा पहुंचने के बाद अपने गांव जाकर मां से भिक्षा लेने के बाद मां लेहड़ा दुर्गा मंदिर, गोपलापुर शिव मंदिर, कस्बे के विष्णु मंदिर में जाकर पूजन-अर्चन किया। उसके बाद एक मैरिज हाल में अध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उनके साथ दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों के अनुयायी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संत मनु ने कहा कि सत्य मार्ग पर चलकर ही प्रभु की प्राप्ति की जा सकती है। हमेशा सत्य के मार्ग पर चलते रहे। जीवन में कई प्रकार की कठिनाई आती है उससे बचाव के लिए प्रभु का स्मरण करते रहे। भगवान विष्णु, शंकर व मां की अराधना करते रहे। सभी समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में पहुंचने पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल, संजय जायसवाल, मुकेश सिन्हा व अनिल सिंह सहित कई लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान डॉ. आलोक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अजय श्रीवास्तव, एसके गौड़, डॉ ज्योति सिंह, गोपाल बांगला, स्कंद श्रीवास्तव, देवीशरण दूबे, संतोष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed