फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Give responsibility of driving the bus to people with clean image

Maharajganj News: स्वच्छ छवि वालों को दें बस चलाने की जिम्मेदारी

Thu, 10 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 10 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Give responsibility of driving the bus to people with clean image
महराजगंज। स्कूल वाहनों की मनमानी नये शिक्षा सत्र से नहीं चलेगी। निजी स्कूलों को न सिर्फ स्वच्छ छवि वालों को चालक रखना होगा बल्कि उन्हें वाहन फिटनेस की फिक्र भी करनी होगी। समय-समय पर वाहन चालकों के आंखों की जांच भी जरूरी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में वाहन की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन में सीसीटीवी की अनिवार्यता भी कर दी गई है। जनपद में कुल 932 वाहनों का पंजीकरण एआरटीओ में है। स्कूली वाहनों को टैक्स में छूट दी जाती है, लेकिन अभिभावकों से शुल्क मनमानी वसूल होती है।
विज्ञापन

वाहनों के फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी जाती। पिछले वर्ष दो स्कूल बसें दुर्घटना की शिकार हुईं। गनीमत रहा कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। इस बार नये शैक्षिक सत्र से पहले सभी स्कूल बसों के लिए निर्देश बेसिक के स्तर से जारी कर दिए गए हैं। जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। वह अपने क्षेत्र में निजी स्कूलों से संपर्क कर संचालित वाहनों के विषय में जानकारी लेंगे और वाहन चालक का डिटेल प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनिश्चित करेंगे कि चालकों पर कोई क्रिमिनल केस तो नहीं है। स्वच्छ छवि वालों को चालक के रूप में स्कूल रख सकेंगे। हर छह माह पर चालकों के आंखों की जांच भी जरूरी है। इसके साथ वाहनों की फिटनेस के साथ बस में सीसीटीवी लगवाने के बाद रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को देंगे। अगर स्कूल के प्रबंधक या स्टाफ सहयोग नहीं कर रहे तो परिवहन विभाग को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed