फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   gita devi death matter

Maharajganj News: दोपहर में मां से नहीं हुआ फोन पर संपर्क, शाम को मिली मौत की सूचना

Mon, 27 Mar 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 27 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
gita devi death matter
बेटी बोली-किराये के कमरे को भी नहीं देख सकी, शक होने पर लगाई हत्या का आरोप
विज्ञापन

चिता सजाकर महिला का शव जमीन पर छोड़कर फरार होने का मामला


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित सेमरा पुल के पास शुक्रवार को कुछ लोग चिता सजाकर एक महिला का शव छोड़ भाग गए थे। मामले में मृत गीता की बेटी अंजनी ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस अब भी मामले में निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि गीता के शव को दाह संस्कार करने के लिए नहर घाट पर पहुंचे लोग चिता सजाकर अचानक शव छोड़ क्यों भागे? हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कोई कारण साफ नहीं होने के चलते पुलिस विसरा सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने में जुटी हैं।
मृत महिला गीता की बेटी अंजनी रुदलापुर में पति ज्ञानेंद्र के साथ रहती है। रविवार को उसने फोन पर बताया कि घटना वाले दिन मां से दोपहर में फोन पर संपर्क नहीं हो सका। उसके बाद भी कई बार कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 24 मार्च की शाम को मौत की सूचना मिली। इस वजह से हत्या होने की आशंका जाहिर की। अंजनी ने बताया कि सब कुछ सही है तो मुझे देर में जानकारी क्यों दी गई। मां जिस किराये के कमरे में रहती थी। उसे भी नहीं देख सकी हूं। मां के पास कमरे में कौन सामान था, या नहीं, कुछ पता नहीं चल सका है। सोमवार को थाने पर जाकर पता करूंगी। पुलिस से जानकारी हासिल करूंगी कि क्या कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

कहा कि मां निचलौल कस्बे में किराये पर कमरा लेकर अकेले रहती थी। उससे अक्सर बातचीत होती रहती थी। अंजनी ने बताया कि मां शुरू से ही संघर्ष कर रही थी। अंत तक वह परेशानी से जूझती रही। पहले पिता की मौत और बाद में दोनों भाइयों की मौत के बाद वह अकेली हो गई थी। खेती भी नहीं थी। इससे वह निचलौल कस्बे में आकर मजदूरी करके जीवन-यापन करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबी जुबान आसपास के लोग बोले, बीमार थी महिला
गीता देवी निचलौल कस्बे में टिकुलहिया मार्ग पर एक मकान में किराये के कमरे में रहती थीं। उनकी मौत के बाद आसपास के लोगों ने दबी जुबान बताया कि वह कई दिनों से बीमार थीं। किसी से उनका कोई संपर्क नहीं ना। वह मजदूरी करके जीवन-यापन करती थीं। हत्या होने जैसी कोई बात नहीं है। मौत होने के बाद उनका अंतिम संस्कार करने के लिए सोचा गया लेकिन पुलिस की कार्रवाई में कौन फंसने जाएगा।

विसरा सुरक्षित, साक्ष्यों के आधार पर जांच
निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चौक थाना क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी गांव की रहने वाली गीता (45) निचलौल शहर में टिकुलहिया मार्ग स्थित एक मकान में किराये के कमरे में रहती थी। शुक्रवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोग चिता सजाकर शव को छोड़ फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। विसरा सुरक्षित कर साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

कोट
शव जलाने की सूचना क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने दी थी। पुलिस के जाने के पहले ही चिता के पास शव छोड़कर लोग जा चुके थे। मृतका की बेटी के आरोपों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
सूर्यबली मौर्य, क्षेत्राधिकारी, निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed