{"_id":"645559b70b1773c4ea089a44","slug":"girl-in-cctv-footage-maharajganj-news-c-7-1-153750-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीसीटीवी फुटेज में युवती के साथ दिख रहा अश्लील हरकत करने का आरोपी फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीसीटीवी फुटेज में युवती के साथ दिख रहा अश्लील हरकत करने का आरोपी फार्मासिस्ट
Sat, 06 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 06 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
अश्लील हरकत का आरोपी पुलिस को चकमा देकर आराम से घूम रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अश्लील हरकत करने का आरोपी फार्मासिस्ट मुकेश गुप्ता सीसीटीवी फुटेज में भी पीड़िता युवती के साथ दिख रहा है। पुलिस पीड़िता का कलम बंद बयान भी ले चुकी है। घटना हुए पांच दिन गुजर चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। वह पुलिस को चकमा देकर घूम रहा है।
पहले तो पुलिस निकाय चुनाव में व्यस्त होने की बात कहकर बचती रही, लेकिन बृहस्पतिवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पास बहाना भी नहीं बचा है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग सवाल उठाने लगे हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी फार्मासिस्ट का मोबाइल फोन चालू भी हो रहा है तो एक मिनट से कम समय तक बात करने के बाद बंद कर दिया जाता है। इस वजह से लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अस्पताल में लगे सीसीटीवी में फुटेज में आरोपी युवती के साथ कमरे में जाता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फार्मासिस्ट के जानने वालों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके ठिकाने का पता लग सके। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी अस्पताल आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि वह अवकाश पर थे। अन्य कोई बात नहीं है। पुलिस जांच में हर संभव मदद की जा रही है। संबंधित थानेदार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस प्रकरण में कोई लापरवाही नहीं की जा रही है।
...
क्या है पूरा मामला
सरकारी अस्पताल में भाई के साथ इलाज कराने आई युवती से फार्मासिस्ट ने 30 अप्रैल की रात 8:30 बजे अश्लील हरकत की थी। अस्पताल में युवती के परिजनों के आने से पहले आरोपी भाग गया था।