{"_id":"66a7a457881bcec4330f6e47","slug":"girl-falls-after-ingesting-gas-in-ithiya-fair-dies-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127867-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इटहिया मेले में गश खाकर गिरी युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इटहिया मेले में गश खाकर गिरी युवती, मौत
Mon, 29 Jul 2024 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र स्थित पंचमुखी शिवधाम इटहिया मंदिर पर सोमवार को एक युवती अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। जलाभिषेक के बाद मेले में घूमने लगी। इसी बीच गश खाकर गिर गई। परिजन उसे सीएचसी निचलौल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, निचलौल क्षेत्र के महेशपुर कबेलवा निवासी राज बिहारी मौर्य की बेटी सोनी (20) परिजनों के साथ सावन के दूसरे सोमवार को पंचमुखी शिवधाम इटहिया मंदिर पर जलाभिषेक करने पहुंची थी। सोनी जलाभिषेक करने के बाद मेला घूमने लगी। तभी अचानक सोनी गश खाकर गिर गई। परिजन सोनी को अचेत अवस्था में देख सन्न हो गए।
लोगों की मदद से परिजनों ने सोनी को एंबुलेस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद परिजनों से जानकारी मिली की युवती पहले से अस्थमा से पीड़ित थी। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की इस तरह के मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।