फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl dies due to injection, family members create ruckus

Maharajganj News: इंजेक्शन लगाने से बालिका की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 17 Oct 2024 08:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Oct 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to injection, family members create ruckus
फरेंदा/कोल्हुई। क्षेत्र के एकसड़वा चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक बालिका की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो अस्पताल के बाहर हंगामा करने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सोनौली क्षेत्र के कोनघुसरी निवासी संगीता अपनी सात वर्षीय बेटी चांदनी का इलाज कराने के लिए कोल्हुई क्षेत्र के एकसड़वा चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गईं। बालिका टाइफाइड बुखार से पीड़ित थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दिन में करीब 12 बजे अस्पताल का चिकित्सक सूर्यनाथ मौर्या ने बालिका को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने बालिका को ले जाने की बात कहने लगा। उसी दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बेटी की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल के बाहर सड़क पर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed