फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl dies due to electric shock in hand pump

Maharajganj News: हैंडपंप में उतरा करंट, बालिका की मौत

Tue, 26 Sep 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 26 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to electric shock in hand pump
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत एकमा टोला बटईडीहा की 11 वर्षीय बालिका स्नेहा की हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। हैंडपंप में मोटर लगा है। स्विच ऑन करने के बाद बालिका जैसी ही हैंडपंप को स्पर्श किया, करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर बाजार के निकट ग्राम पंचायत एकमा टोला बटईडीहा निवासी दीपक पांडेय की 11 वर्षीय बेटी स्नेहा ने सुबह करीब 8 बजे नहाने के लिए हैंडपंप में लगे मोटर का स्विच आन किया। हैंडपंप में स्पर्श होते ही उसे करंट का तेज झटका लगा। वह तड़पने लगी। परिजन उसे सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए। चिकित्सक डॉ. बीके शुक्ल के बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर शोभनाथ यादव ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर शोभनाथ यादव ने बताया कि बालिका कक्षा पांच में पढ़ती थी। स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। नहाने जाते समय उसे करंट लग गया। उसकी मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों बयान के आधार पर पंचनामा करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed