{"_id":"656b86e82161b5d2e50213f7","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10822-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बच्ची की मौत
Sun, 03 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
खुशहालनगर। शनिवार शाम चार बजे लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम सभा भिसवा उर्फ कोटिया निवासी गुड्डू चौहान की बेटी लाडली शनिवार की शाम चार बजे खेलने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग जुटे तो चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने लाया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद