{"_id":"654a9437d532ad44df0298d8","slug":"ginger-smuggling-from-nepals-dong-district-in-pursuit-of-three-times-profit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9193-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन गुना मुनाफे के चक्कर में नेपाल के दांग जिले से अदरक की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन गुना मुनाफे के चक्कर में नेपाल के दांग जिले से अदरक की तस्करी
विज्ञापन
तीन गुना मुनाफे के चक्कर में नेपाल के दांग जिले से अदरक की तस्करी
नेपाली अदरक पर प्रतिबंध हटने के बाद चीन के अदरक की तस्करी जोरों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तीन गुना मुनाफा के चक्कर में नेपाल के दांग जिले से अदरक भारतीय क्षेत्र में तस्कर आसानी से ला रहे हैं। भारत सरकार द्वारा नेपाली अदरक पर प्रतिबंध हटाने के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्र से तस्करी की जा रही है। यह तस्करी चीन के अदरक की हो रही है, जिसके भारत में आयात पर रोक है। तस्कर इन दिनों नेपाल से अदरक को भारत ला रहे हैं। बीते दिनों नेपाल सीमा पर 10 बोरी अदरक बरामद हुई है। नेपाल में 30 से 60 रुपये मिलने वाली अदरक भारत आते ही 180 से 200 रुपये प्रति किलो हो जाती है।
सूत्र बता रहे हैं कि चाइनीज अदरक और नेपाली अदरक के मूल्य का काफी अंतर है। दोनों में अंतर कर पाना मुश्किल होता है। नेपाल से पगडंडियों के रास्ते भारत में अदरक लाई जा रही है। इसे सीमावर्ती बाजार में महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। नेपाल से प्रतिदिन 100 मीट्रिक टन नेपाली अदरक भारत में आयात किया जाता है। भारत सरकार द्वारा समय-समय पर तमाम वस्तुओं पर उपलब्धता के आधार पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।
यह प्रतिबंध सिर्फ भारतीय वस्तुओं पर ही लागू नहीं होता है बल्कि नेपाल से आने वाली तमाम वस्तुओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इन वस्तुओं की सूची कस्टम कार्यालय उपलब्ध कराती है। जिसमें चाइनीज व्यंजन, सेव, संतरा, मसाले, कबाड़ सहित प्रमुख सामान शामिल है। इन वस्तुओं को सीमा शुल्क लेकर भी भारत में आयात नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस एसएसबी के साथ मिलकर संयुक्त जांच के साथ ही गश्त भी कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नेपाल से भारत में अदरक के भाव में काफी अंतर
-- नेपाल से भारत में अदरक के भाव में काफी अंतर है। इसके साथ ही चीन का अदरक काफी सस्ता होता है। नेपाल में नेपाली अदरक 12 से 50 रुपये से लेकर 60 रुपये भारतीय मुद्रा में आसानी से मिल जा रही है। जबकि चीन का अदरक 40 रुपये में मिल रहा है। यह दिखने में काफी चमकदार होता है। भारतीय क्षेत्र में अदरक 180 से लेकर 200 रुपये प्रति किलो में बिक रही है।
-- -- -- -- -- -- --
दिल्ली और कानपुर है प्रमुख मंडी
-नेपाली अदरक का भारत में दिल्ली और कानपुर प्रमुख मंडी है। जहां प्रतिदिन नेपाल से करीब 100 टन अदरक आयात किया जाता है। इसके साथ ही महराजगंज, सिद्दार्थ नगर, गोरखपुर, बनारस, लखनऊ, कुशीनगर, बढ़नी, सलेमपुर, देवरिया में नेपाली अदरक की मांग है। नेपाल में यह दांग जिला सहित पाल्पा, काठमांडो के आसपास ग्रामीण इलाकों और हेतोंडा से बड़े पैमाने पर नेपाली ट्रक से भंसार तक आती है, फिर यहां से भारतीय ट्रकों पर लोड कर भेजा जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
भारतीय क्षेत्र से नेपाल में हो रही है चीनी और प्याज की तस्करी
महराजगंज। नेपाल में दलहन, तिलहन, प्याज, चीनी, लहसुन सब्जी जैसी खाद्य वस्तुओं का उत्पादन नहीं होता है। नेपाल के लोग अधिकांश भारतीय खाद्य पदार्थ पर निर्भर हैं। इसके चलते इन खाद्य पदार्थों की तस्करी बढ़ी है। खुली सीमा होने के कारण तस्कर इसका फायदा उठा रहे हैं। बढ़ती कीमतों के कारण चीनी पर रोक है और प्याज निर्यात पर भारत सरकार ने निर्यात मूल्य निर्धारण कर दिया है। नेपाल में पर्व को लेकर चीनी और प्याज की काफी डिमांड है। लोग किसी भी मूल्य पर उक्त समान खरीदने को विवश है।
दोगुना लाभ के लिए तस्कर नेपाल में प्याज और चीनी की तस्करी में महिलाओं व बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें साइकिल से 40-50 किलो के एक बोरी प्याज के लिए एक खेप में 250 रुपये दिए जाते हैं। जबकि चीनी के लिए 300 रुपये दिए जा रहे है। नेपाल में अभी प्याज भारतीय रुपये में 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि चीनी 125 रुपये किलो में मिल रही है।
भारतीय क्षेत्र में प्याज 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। चीनी 40 रुपये में आसानी से उपलब्ध है। सीमा क्षेत्र से चोरी छिपे खाद्य पदार्थ विभिन्न वाहनों से नेपाल को भेजा जा रहा है। सीमा पर सक्रिय तस्कर महिलाओं और बच्चों को कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर उनके माध्यम से यह खेप भेज रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो
आठ बोरी गेहूं व चार बोरी मक्का बरामद कर कस्टम को सौंप दिया
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के हरदीडाली गांव के मुर्दहिया घाट के पास से गेहूं व मक्का बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है।
सशस्त्र सीमा बल के इंस्पेक्टर राजीव तिवारी ने बताया कि हरदीडाली बीओपी के जवान प्रतिदिन की तरह गश्त के दौरान पर निकले थे, अभी हरदीडाली ग्राम पंचायत के मुर्दहिया घाट के पास पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से दो लोग साइकिल पर बोरा रखकर नेपाल जाने के फिराक में थे। जवानों को देखते ही आरोपी सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाया जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम संदीप जायसवाल निवासी हरदीडाली थाना सोनौली जनपद महराजगंज बताया।
सामानों की तलाशी ली गई तो आठ बोरी गेहूं व चार बोरी मक्का और दो साइकिल बरामद मिला। बरामद सामान सहित आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --