फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   GFCC team tested the strength of B Gap Dam

Maharajganj News: जीएफसीसी की टीम ने बी गैप बांध की मजबूती को परखा

Wed, 19 Jun 2024 07:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Jun 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
GFCC team tested the strength of B Gap Dam
निचलौल। नारायणी नदी के बी गैप बांध का गंगा फ्लड कंट्रोल कमेटी (जीएफसीसी) की टीम ने बुधवार को निरीक्षण किया। टीम ने नदी में होने वाले जलस्तर के उतार-चढ़ाव और बांध की मजबूती को लेकर सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों के साथ समीक्षा की। फिर बी गैप, ए गैप व नेपाल बांध का निरीक्षण कर मजबूती को परखा।
विज्ञापन


गंगा नदी फ्लड कंट्रोल कमेटी (जीएफसीसी) टीम के अध्यक्ष गुलशन राज ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर जीएफसीसी की टीम समय-समय पर नारायणी नदी का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराती है। इसी क्रम में नारायणी नदी के बी गैप बांध का निरीक्षण किया गया है। बदलते मानसून व नदी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बी गैप बांध के साथ ही ए गैप और नेपाल बांध का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

बांध पर होने वाली मरम्मत कार्य को पूरा कर लिया गया है। जिम्मेदारों से निर्माण कार्य की समीक्षा कर उसकी मजबूती को परखा गया है। वही जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील ठोकरों की निगरानी करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया है। टीम के डायरेक्टर विवेक पाल ने कहा की इसकी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी। वहीं मौके पर मौजूद सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बांध के बारे में टीम को विस्तार से बताया। इस दौरान टीम में शामिल डिप्टी डायरेक्टर दिनेश जौहरी, चीफ गंडक विकास कुमार सिंह, एसी जेपी, सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह सहित नेपाल राष्ट्र के भी तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed