फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   get five lakhs7771111

Maharajganj News: तुम्हें आंख से कम दिखाई देता है पांच लाख दिलवा दो

Sat, 06 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
get five lakhs7771111
मांग पूरी न होने पर पति ने पिटाई कर पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन

पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का आरोप है कि आंख से कम दिखाई देने पर पति और उसके परिजनों ने पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर पति ने परिजनों के साथ उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पीड़ित ने तहरीर में कहा कि उसकी शादी 12 मई 2012 को सिद्धार्थनगर जिले के एक गांव में हुई थी। सात साल बाद 15 मई 2019 को गवना हुआ। ससुराल में कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। उसके बाद पति और उनके परिजन पांच लाख रुपये की मांग करते हुए कहने लगे कि तुम्हें आंख से कम दिखाई देता है। चश्मा लगाती हो। मांग पूरी होने पर घर में रह सकती हो।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसने पति और उनके परिजनों से मायके की आर्थिक हालात ठीक न होने की बात बताई। इस पर पति नाराज होकर परिजनों के साथ उनकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। महिला थाना प्रभारी कंचन राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के अलावा चार लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed