फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   General patients are also being referred to District Hospital

सामान्य रोगी भी जिला अस्पताल हो रहे रेफर

Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
General patients are also being referred to District Hospital
सामान्य रोगी भी जिला अस्पताल हो रहे रेफर - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरीज रेफर केंद्र हो गए है। यहां आने वाले ज्यादातर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दायित्व की इतिश्री कर दी जाती है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। गंभीर मरीजों के अलावा बुखार, डायरिया से पीड़ित मरीज भी जिला अस्पताल रेफर कर दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


जिले में 14 सामुदायिक, 12 प्राथमिक  और 32 न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनके अलावा जिला अस्पताल है। जिले में सभी पीएचसी, सीएचसी में 175 के सापेक्ष 126 डॉक्टर की तैनाती है। वहीं जिला अस्पताल में 36 डॉक्टरों के सापेक्ष 20 डॉक्टर तैनात हैं। इस बीच पनियरा पीएचसी से एक माह में 65 मरीज जिला अस्पताल रेफर हुए। निचलौल सीएचसी से 40 मरीज रेफर हुए हैं। वहीं धानी सीएचसी से 25 मरीज एक माह में रेफर हुए हैं। लक्ष्मीपुर सीएचसी से 36 मरीज रेफर हुए हैं। चौक बाजार पीएचसी से 47 मरीज रेफर हुए हैं। जिला अस्पताल में एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बीते 9 जुलाई को जिला अस्पताल में 670 मरीज आए। 10 जुलाई को 690 मरीज, 11 को 697 मरीज, 12 को  701 मरीज, 13 को 714 मरीज, 14 को 730, 15 जुुलाई को 739 मरीज और 16 जुलाई को 740 मरीज इलाज कराने आए। ठूठीबारी कस्बा निवासी प्रदीप वर्मा कहते हैं कि एक सप्ताह से बुखार हुआ था तो निचलौल सीएचसी इलाज कराने गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कमासिन बुजुर्ग निवासी हरिकेश विश्वकर्मा ने बताया कि उल्टी-दस्त हो रही थी। पनियरा पीएचसी गए तो डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां दो दिन भर्ती रहने के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर घर पहुंचे। एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था है। गंभीर हालत में ही मरीज रेफर किये जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed