फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gave information about schemes in Vikas Bharat Sankalp Yatra

Maharajganj News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं की जानकारी दी

Wed, 17 Jan 2024 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 17 Jan 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Gave information about schemes in Vikas Bharat Sankalp Yatra
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को पनियरा विधान सभा के कमासिन बुजुर्ग और पनियरा विकास खंड परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया। उन्होंने अन्नप्राशन संस्कार, गोदभराई सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है। यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रमुख पनियरा बेद प्रकाश शुक्ल, प्रमुख परतावल शिव शंकर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अड्डा बाजार व नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, लक्ष्मीपुर ब्लाॅक अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर और बैरवा चंदनपुर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने कहा कि पात्र नागरिकों को सीधे उनके खाते में योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुघुली प्रमुख प्रतिनिधि के अनुसार ओमप्रकाश जायसवाल ने विकास खंड घुघुली के ग्राम पंचायत गबड़ुवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किया। अन्नप्राशन एवं गोद भराई हुई।

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामपुर महुअवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article