फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Garlic increases inflation, spoils taste of pulses and vegetables

Maharajganj News: लहसुन ने लगाया महंगाई का तड़का, बिगड़ा दाल-सब्जी का स्वाद

Mon, 11 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 11 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Garlic increases inflation, spoils taste of pulses and vegetables
सब्जी मंडी में लहसुन को ठीक से रखते व्यापारी।
महराजगंज। लहसुन का दाम आसमान छू रहा है। थोक में 200 तो फुटकर में 220 से 240 रुपये किलो तक बिक रहा है। इससे यह गरीबों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। जो लोग पहले एक से दो किलो घर लेकर जाते थे वह अब 500 ग्राम से 250 ग्राम लेकर जा रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि बिना लहसुन के दाल में तड़का नहीं लग पा रहा है। सब्जी और दाल दोनों का स्वाद बिगड़ गया है।
विज्ञापन


उत्पादन घटने से आवक वाले राज्य मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी लहसुन महंगा हो गया है। ठंड की वजह से इसकी मांग भी बढ़ गई है। इसके चलते इसकी कीमत में तेजी आई है। कई वर्षों से किसानों को लहसुन का अच्छा दाम नहीं मिल पा रहा था। इससे वह मायूस थे। इस वर्ष लहसुन का दाम अच्छा मिलने के चलते किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन


किसान रामप्रीत ने बताया कि कई वर्षों से लहसुन का भाव अच्छा नहीं मिल रहा था। इससे खेती की लागत भी नहीं निकल पा रही थी। इस बार दाम अच्छा मिल रहा है।
कारोबारी राकेश कुमार ने बताया कि लहसुन की खरीद-फरोख्त से मंडी में फायदा हो रहा है। कई वर्षों से लहसुन की लागत भी नहीं निकल पा रही थी। लेकिन इस वर्ष फरवरी तक अच्छे दाम मिलने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed