{"_id":"698b95a6e1eb0491f10fae5a","slug":"garbage-being-thrown-on-the-roadside-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-171284-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरकटहां में बना आरआरसी सेंटर सफाई व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। गांव का कूड़ा सड़क के किनारे फेंका जा रहा है। कूड़े की गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है।
ग्रामसभा में सरकारी पैसे से बनवाया गया कूड़ा सेंटर बेमतलब साबित हो रहा है। गांव निवासी साधु कुमार, उदय अग्रहरी, शैलेश चौधरी, धर्मेंद्र यादव, दुर्विजय शर्मा व दिनेश अग्रहरी इत्यादि ने कहा कि कूड़ा घर (आरआरसी सेंटर) बना हुआ है। बावजूद इसके सफाई कर्मचारी उसी के बगल में बाहर खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं।
इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने बताया कि जल्द ही इस पर विचार नहीं किया गया, गांव संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर लापरवाह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।